फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM holiday subordinate too careless in

डीएम अवकाश में तो अधीनस्थ भी लापरवाह

Thu, 24 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

तापमान में गिरावट का असर कलेक्ट्रेट के कामकाज पर होता दिख रहा है। अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। जो समय से पहुंच भी रहे हैं, उनमें से अधिकांश छतों और बरामदे में धूप का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। सारे आफिसों में आलस पसरा पड़ा है।

विज्ञापन

अमर उजाला की टीम बुधवार सुबह ठीक 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची तो सन्नाटा पसरा था। थोड़ा शोरगुल था, वो भी एक कंपनी के श्रमिकों की नारेबाजी से हो रहा था। टीम ने कार्यालयों की तरफ रुख किया तो अधिकांश खुले तो थे, लेकिन अधिकारी कर्मचारी नहीं थे। डीएम दफ्तर के बगल में स्थित स्टाफ कार्यालय सूना पड़ा था। एडीएम वित्त का कार्यालय में स्टाफ साढ़े 10 बजे तक नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय, नजारत कक्ष, पासपोर्ट कार्यालय, जिला खान अधिकारी कार्यालय पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय में भी साढ़े 10 बजे तक स्टाफ नहीं पहुंचा था। जनसंवाद सेवा केंद्र में भी एक ही कर्मचारी मौजूद मिला। एडीएम, एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी भी दफ्तर में नहीं मिले। हालांकि कलेक्ट्रेट की छत, बरामदे और सीढ़ियों पर कई कर्मचारी धूप सेंकते दिखाई पड़े। कुछ बरामदों में टहल रहे थे और टीम को देखकर कुर्सियों पर जा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने 11 बजे बाद कर्मचारियों की आवाजाही बढ़ने लगी और 11 बजे तक अधिकांश दफ्तरों में चहल-पहल दिखाई पड़ी। मनोरंजन कर विभाग में अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे और एडीईओ भी तय समय पर दफ्तर में कामकाज निपटाते दिखे। डीएम के छुट्टी पर रहने की वजह से लापरवाही का हाल था। हालांकि अधिकारियों और कर्मचारियों के देर से आने की आदत के चलते फरियादी भी वहां नहीं दिखाई पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed