फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM done meeting with officers.

एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र की तैयारी कर ले शिक्षा विभाग : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
DM done meeting with officers.
डीएम रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि विभाग एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र की तैयारी कर ले।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम आयोजित बैठक में डीएम ने बीईओ को बसई, जसपुर के विद्यालय के निर्माण कार्य का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि राइंका दिनेशपुर और राबाइका किच्छा में किये जा रहे बिजली, पानी आदि कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। राबाइंका फाजलपुर महरौला में दिव्यांगों के लिए बनाए गए रेंप में सुधार करने को कहा। जयनगर, गदरपुर में राइंका के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राप्रावि तराई नगला में कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। थारू राइका खटीमा में गणित प्रयोगशाला के निर्माण कार्य में देरी होने से बीईओ खटीमा को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ रमेश चंद्र आर्य को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में इंटरनेट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। वहां पर सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, सीडीओ हिमांशु खुराना, डीईओ बेसिक ऐके सिंह, जिला अर्थ एवं सख्यांधिकारी ललित आर्य, डीएसओ रशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशोर कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed