Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diwali: The auspicious time (muhurat) for worship is from 5:54 PM to 7:50 PM.

दीपावली : पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 से 7:50 बजे तक

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Diwali: The auspicious time (muhurat) for worship is from 5:54 PM to 7:50 PM.
काशीपुर। दीपावली इस बार आठ नवंबर को धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाई जाएगी। मानपुर रोड स्थित दीप ज्योति ज्योतिष कार्यालय रेणुका मंदिर मनोकामना ओंकालेश्वर धाम के पं. मोहन प्रसाद शास्त्री जागुड़ी ने बताया कि इस बार दीपावली पर प्रदोष काल में वृषभ लग्न का विशेष संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रों के मुताबिक, इस लग्न को मां लक्ष्मी पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि आठ नवंबर को सुबह 11:27 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में अमावस्या होने के कारण मुख्य दीपावली आठ नवंबर को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य जागुड़ी ने बताया कि गृहस्थ परिवारों को शाम 5:54 से 7:50 बजे के बीच स्थिर वृषभ लग्न में पूजन करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन की स्थिरता बनी रहती है। वहीं व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और फैक्टरियों में दोपहर 1:27 से 2:54 बजे के बीच कुंभ लग्न में बही-खाता पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में 21 हजार दीप जलाए
छोटी दीपावली पर शाम को ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में 21 हजार दीपों को जलाया गया। शिवांश सेवा समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया। समिति सदस्यों ने बताया कि बीते 10 वर्षों से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मना रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। वहां मंदिर के मुख्य पंडा पंडा विकास अग्निहोत्री, जितेंद्र दुबे, वीरेंद्र दुबे, प्रमोद शर्मा, भुवन जोशी, निष्कर्ष, निशांत, बलराम तोमर आदि श्रद्धादु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed