फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Divorce given after marriage, wandering marriages

दोबारा निकाह के बाद भी दे दी तलाक, भटक रही विवाहिता

Fri, 19 May 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर Updated Fri, 19 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Divorce given after marriage, wandering marriages
गदरपुर थाने में न्याय की गुहार को लेकर अपनी मासूम बच्ची के पीड़िता। - फोटो : amar ujala
गदरपुर। ग्रामीण ने अपनी बीवी से दोबारा निकाह करने के बाद फिर तलाक दे दी। अब वह किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। विवाहिता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने खुदकुशी करने की धमकी दी है।
विज्ञापन



ग्राम केलाखेड़ा वार्ड नंबर दो निवासी स्व. मुजफ्फर अली की पुत्री शमीम जहां शुक्रवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी सात जून-2004 को ग्राम डौंगपुरी निवासी मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आसिफ दहेज की मांग करता रहा। जब मांग पूरी नहीं होती तब वह उसके साथ मारपीट करता था। दो अगस्त-2009 को उसने उसे तलाक दे दिया। उसने बताया कि कुछ समय बाद हलाला कर उससे फिर निकाह कर लिया।
विज्ञापन



कुछ दिन आसिफ सही रहा, उसके बाद फिर दहेज की मांग और मारपीट कर तलाक की धमकी देता रहा। 27 फरवरी 2017 की शाम उसने फिर तलाक दे दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और अफसरों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आसिफ ने अब कोर्ट मैरिज से शादी करने का लालच दिया और उससे 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक शादी नहीं की। अब उसका जीजा किसी और महिला से आसिफ की शादी कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही। महिला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह मजबूर होकर अपनी पुत्री के साथ खुदकुशी कर लेगी। थाने में मौजूद गूलरभोज चौकी प्रभारी ने बताया कि उसके पति को थाने में तलब किया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


सुपारी देकर मरवाने का किया था प्रयास  शमीम जहां ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि उसके पति बहला-फुसलाकर आधा दर्जन लोगों के साथ अल्मोड़ा ले गये थे और उसे मरवाने की सुपारी भी दे रखी थी, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग आई थी।



उसका यह भी आरोप है कि उसका पति आये दिन मेरे भाइयों को फोन से जान से मारने की धमकी देता है, जिससे वह अपने व अपने परिवार को असुरक्षित महसूस कर रही है। विवाहिता के तीन बच्चे हैं। बेटा अयान (11 वर्ष), बेटी आइना (8) और खुशी (6) की है। विवाहिता का आरोप है कि वह अयान और आइना को जबरन ले गया है अब खुशी को भी छीनकर ले जाना चाहिता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed