फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District President issued notice to BJP leader Suresh Gauri

Udham Singh Nagar News: भाजपा नेता सुरेश गौरी को जिलाध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
District President issued notice to BJP leader Suresh Gauri
रुद्रपुर। भाजपा नेता और निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी के बयान को लेकर हो रहे हंगामे के बाद भाजपा जिला संगठन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जिलाध्यक्ष ने गौरी को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा नेता गौरी की ओर से लोगों को सरकार से निशुल्क मिली जमीनों को लेकर एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा की गई है। उनके बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने गांधी पार्क में प्रदर्शन करने के बाद डीएम के नाम ज्ञापन ओसी कलक्ट्रेट को सौंपा था।
विज्ञापन

उन्होंने बयान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करार देते हुए गौरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। संगठन की ओर से लिखित शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष से की थी। इधर, गौरी ने बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने और भ्रामक दुष्प्रचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने गौरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। फोन पर कमल जिंदल ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से सुरेश गौरी के बयान को लेकर पत्र पार्टी कार्यालय को मिला था। इसको लेकर सुरेश से एक हफ्ते में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्प्ष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed