{"_id":"6ac15cde9d08bcc4e4074308","slug":"district-level-sports-competition-begins-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147959-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
Sun, 04 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सीईओ हरेंद्र मिश्रा ने किया। जिले के सभी विकास खंडों की टीमें प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही हैं। बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को संवारती है और शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन हरीश दनाई, धीरज पांडेय ने किया। वहां सह संयोजक ज्योति राज, कमल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन