फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District level news reading competition will be held on 22nd in Rudrapur and 23rd in Kashipur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में 22 और काशीपुर में 23 को होगी जिला स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
District level news reading competition will be held on 22nd in Rudrapur and 23rd in Kashipur.
रुद्रपुर। स्कूल के बाद अब जिला स्तर पर न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में 22 दिसंबर (सोमवार) को प्रतियोगिता होगी। 23 दिसंबर को काशीपुर के उदयराज इंदू इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता कराई जाएगी जिसमें अखबार पढ़ने वाले तीन श्रेष्ठ छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे। साथ ही स्कूल के प्रथम विजेता को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रुद्रपुर, सितारगंज, गदरपुर, दिनेशपुर, किच्छा, खटीमा और गूलरभोज क्षेत्र के कुल 74 बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इसी तरह काशीपुर में होने वाली प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से होगी जिसमें 28 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) केएस रावत सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को पूर्व की भांति अमर उजाला पढ़ना होगा जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय अभ्यर्थियों का चयन होगा। चयनित छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की मदद से प्रतियोगिता के लिए तीन निर्णायक नियुक्त किए गए हैं जिसमें कीर्तिनिधि शर्मा, हरीश दनाई, संजीव बुधोरी शामिल हैं। तीनों निर्णायक रुद्रपुर और काशीपुर में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed