{"_id":"5a735c3b4f1c1b88268b7e7d","slug":"disruption-in-the-diagnostic-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के छापे में डायग्नॉस्टिक सेंटर में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के छापे में डायग्नॉस्टिक सेंटर में मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में डायग्नोस्टिक सेंटर में निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण में एक डायग्नॉस्टिक सेंटर में कई अनियमितताएं मिली। सेंटर में सुल्तानपुर पट्टी में तैनात सरकारी अस्पताल की एक संविदा डॉक्टर जांच रिपोर्ट जारी करतीं पाई गईं। सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करने के साथ ही डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नॉस्टिक सेंटर पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान द्रोणासागर रोड स्थित डिफेंस डायग्नॉस्टिक सेंटर में कई खामियां मिलीं। यहां सुल्तानपुर पट्टी सरकारी अस्पताल में कार्यरत संविदा डॉक्टर अनाधिकृत रूप से जांच रिपोर्ट जारी करती मिलीं।
विज्ञापन
इसके अलावा मानकों के अनुरूप कम जगह थी। साथ ही एक कांच की दीवार खड़ी कर एक्स-रे किया जा रहा था, जो मानक के विपरीत था। सेंटर में अनट्रेंड स्टाफ काम कर रहा था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सेंटर में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के साथ ही मशीन रखने के मानक भी पूरे नहीं पाए गए।
विज्ञापन
सेंटर का एआरबी संस्था में रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। इसके बाद मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी अस्पताल और प्रतापपुर स्थित संकल्प अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जहां कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि डायग्नॉस्टिक सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करने के साथ ही डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की संस्तुति की जा रही है।