{"_id":"685aff723b5974fbd50326fd","slug":"disruption-due-to-glitch-in-transport-departments-portal-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126368-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग के पोर्टल में गड़बड़ी से व्यवधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग के पोर्टल में गड़बड़ी से व्यवधान
Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन से परिवहन विभाग के पोर्टलों में गड़बड़ी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइसेंस आदि के लिए बनाया गया विभाग का सारथी पोर्टल सोमवार को सर्वर डाउन होने से आधे दिन तक ठप रहा था।
वाहन पंजीकरण, नवीनीकरण, वाहन ट्रांसफर आदि के लिए बनाए गए वाहन और चालान पोर्टल की भी यही स्थिति रही। मंगलवार को दोपहर तक तीनों पोर्टलों में दिक्कत थी। दोपहर बाद पोर्टलों के चलने से वाहन संबंधी काम के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि सारथी पोर्टल से दोनों अन्य पोर्टल जुड़े हुए हैं। मंगलवार को दोपहर बाद पोर्टल सही से काम करने लगे थे।