फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   disputes among two groups

मिलकर लड़ना था, तू-तू, मैं-मैं में उलझे कांग्रेसी

Fri, 23 Mar 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।  Updated Fri, 23 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
disputes among two groups
रुद्रपुर के होटल में कमेटी के समक्ष दावेदारी करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के स्वागत के दौरान दो गुटों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रार बढ़ गई है। कांग्रेस के एक गुट ने महिला नेत्री पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्हें पीसीसी से हटाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा काशीपुर के 11 कार्यकर्ताओं को पीसीसी सदस्य नामित किया गया है। 19 मार्च को नवनियुक्त पीसीसी सदस्यों के स्वागत समारोह के दौरान दो गुटों के बीच जमकर अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने विज्ञप्ति जारी कर पीसीसी सदस्या इंदूमान और उनके पति पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए हाईकमान से नेत्री के निष्कासन की मांग की है। पीसीसी सदस्या इंदूमान ने कहा कि काशीपुर नगर निगम की सीट के ओबीसी के लिए आरक्षित होने की संभावना के चलते सामान्य वर्ग के दावेदार धैर्य खोने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसी के चलते दूसरे खेमे ने उनके पति के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर उनके साथ भी अभद्रता की गई। बताया कि उन्होंने पार्टी फोरम में शिकायत रख दी है। पीसीसी सदस्यों की नियुक्तियों में उपेक्षा करने से अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने भी नाराजगी जाहिर की है। युवा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रजा ने इस वर्ग से भी पीसीसी में प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष की टीस भी आई बाहर
काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने काशीपुर में 11 कार्यकर्ताओं को पीसीसी में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों को किसी भी पद पर नियुक्ति से पूर्व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करनी चाहिए। कहा कि अभी तक नेताओं की परिक्रमा करने वालों को ही पद दिए जाने की बात सामने आई है। एक-एक व्यक्ति पार्टी में तीन-तीन पदों पर काबिज है, जबकि कार्यकर्ता को कहीं कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा है।  

अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर इस तरह की कोई बात सामने आती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
- नारायण सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

पार्षद पद के लिए 215 की दावेदारी
रुद्रपुर। नगर निगम के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने कसरत शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष की गठित पांच सदस्यीय कमेटी के समक्ष पार्षद पद के लिए 40 वार्डों के 215 दावेदारों ने दावेदारी रखी। समर्थकों के साथ आए दावेदारों ने ताकत का अहसास कराने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी किया।

निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने के संकेत मिल रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा में मेयर हो या पार्षद सबसे ज्यादा दावेदार सामने आ रहे हैं। चुनाव लड़ने की मंशा पाले दावेदार शुभकामना संदेशों के होर्डिंग के साथ ही जनसंपर्क में भी जुटे हैं। वार्डों से दावेदारों की फौज ने आला नेताओं के लिए मुसीबत खड़ी की हुई है।

बृहस्पतिवार को एक होटल में पांच सदस्यीय कमेटी केके दास, उत्तम दत्ता, राजेंद्र श्रीधर, मास्टर दोधराज सिंह और अमित नारंग ने दावेदारों के आवेदन लिए। बताया कि पैनल बनाकर चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इधर, पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे ज्यादा दावेदार वार्ड नंबर 10 राजा कालोनी से हैं। इस वार्ड से 15 ने दावेदारी पेश की है। वार्ड नंबर 17 से केवल एक ने दावेदारी की है। इसके अलावा 40 वार्डों से 50 महिलाओं ने भी दावेदारी की है।


निकाय चुनाव 28 अप्रैल से हो सकते हैं। ऐसे में दावेदारों के चयन को लेकर समय नहीं बचेगा। सप्ताह भर में सभी जगहों से संभावित दावेदारों की सूची आ जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed