{"_id":"6a7238dc78c9f0b54702114e","slug":"discussion-on-preparations-for-kharges-event-in-haldwani-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115295-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा
खटीमा। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि हल्द्वानी में होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें खटीमा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
गावा ने प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक, दुष्कर्म, बढ़ती गुंडागर्दी, तानाशाहीपूर्ण रवैया, अवैध खनन और खनन माफिया का बढ़ता प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, उमेश राठौर, विनोद चंद, सतपाल राणा, नासिर खान, जफर, दिव्या, पंकज मेहता, बीना राणा, शांति सामंत आदि मौजूद रहे।