फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   digitized uttarakhand police

डिजिटल हुई उत्तराखंड पुलिस, अब विवेचनाएं भी होंगी ऑनलाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
digitized uttarakhand police
एसपी चंद्रमोहन सिंह। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड पुलिस का कामकाज अब पूरी तरह से डिजिटल होने जा रहा है। एफआईआर ऑनलाइन होने के बाद इसी साल से मुकदमों की विवेचना भी कंप्यूटराइज्ड कर दी गई है। इसके लिए दरोगाओं को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस सिस्टम से जहां विवेचना का कार्य पारदर्शी होगा। वहीं मुकदमों से संबंधित रिकार्ड सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद समय-समय पर पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए तमाम प्रयास होते रहे हैं। विभाग ने पारदर्शिता के मूलमंत्र को अपनाते हुए एफआईआर पहले ही ऑनलाइन कर दी है। अब मुकदमों और उनसे जुड़ी कार्रवाई भी ऑनलाइन होने जा रही है। विवेचना को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने के मकसद से विभाग ने यह पहल की है। विवेचना के लिए दरोगाओं को टैबलेट मुहैया कराए जा रहे हैं। कंप्यूटराइज्ड विवेचना से जहां मुकदमों में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा, वहीं टाइपशुदा होने पर ट्रायल के दौरान केस डायरी को पढ़ने में आसानी होगी। मौजूदा व्यवस्था में विवेचक को मैनुअल लिखापढ़ी करनी पड़ती है। यह लंबी और जटिल प्रक्रिया है। इसमें गलती की गुंजाइश बहुत रहती है। इसके चलते कई बार अभियोजन पक्ष को असहज स्थित का सामना करना पड़ता है। हस्तलिखित केस डायरी पढ़ने के साथ ही दस्तावेज भी सुरक्षित नहीं रख पाने की भी चुनौती रहती है।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस सिस्टम पर विवेचना अधिकारी कापी, कट, पेस्ट कर केस डायरी में नकल चिक, नकल रपट, बयान वादी आसानी से दर्ज कर सकते हैं। फर्द बरामदगी आदि को लेकर भी इसमें पारदर्शिता रहेगी। एसपी चंदमोहन ने बताया कि विवेचना के दौरान उच्चाधिकारी दरोगाओं की ओर से की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा भी कर सकेंगे और विवेचक को इस बारे में जरूरी हिदायतें भी दे सकेंगे। जिले के सभी थानों में सिस्टम अपलोड किया जा चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटराइज्ड विवेचना के लिए चरणबद्ध ढंग से दरोगाओं को रुद्रपुर में सीसीटीएनएस सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के अधिकतर थाना क्षेत्रों में एक जनवरी के बाद दर्ज हुए मुकदमों की ऑनलाइन विवेचना शुरू हो गई है। हालांकि कुछ दरोगाओं को टैबलेट में अभी फोंट अपलोड किए जा रहे हैं।

कोट-
ऊधमसिंह नगर में मुकदमों की विवेचना का काम भी ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए दरोगाओं को सीसीटीएनएस सिस्टम की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस व्यवस्था से विवेचना के काम में पारदर्शिता आएगी और वादी को भी सुविधा रहेगी।
-चंदमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed