फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   You can listen to Akashvani programs on FM even on Nepal-China border

Uttarakhand: नेपाल-चीन सीमा पर भी एफएम पर सुन सकेंगे आकाशवाणी, प्रधानमंत्री ने किया था ऑनलाइन शिलान्यास

Wed, 24 Jan 2024 05:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

पिथौरागढ़ और आसपास के लोग जल्द एफएम रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ के ट्रांसमीटर को उच्चीकृत करने के साथ ही मुनस्यारी में पांच किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
You can listen to Akashvani programs on FM even on Nepal-China border
radio - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल और चीन सीमा पर भी एफएम रेडियो पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले विविध भारती के कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ के ट्रांसमीटर को उच्चीकृत करने के साथ ही मुनस्यारी में पांच किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किया जा रहा है। अधिक क्षमता के एफएम ट्रांसमीटर स्थापित होने के बाद सीमांत के लोगों के लिए नेपाल रेडियो कार्यक्रमों को सुनने की मजबूरी नहीं होगी।

विज्ञापन


वर्तमान में पिथौरागढ़ आकाशवाणी का चंडाक में एफएम ट्रांसमीटर है। एफएम सेंटर से 102.4 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी पर विविध भारती का प्रसारण किया जाता है। वर्तमान में यह 100 वाॅट है। रेंज कम होने से दूरस्थ क्षेत्रों में एफएम ठीक से काम नहीं करता है। इसको देखते हुए अब इसे उच्चीकृत कर 1000 वॉट (एक किलोवाट) किया जा रहा है। इससे पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग, गंगोलीहाट के साथ ही अल्मोड़ा जिले के दन्या और चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्र तक लोगों को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल से सटे भारतीय गांवों में भी लोग एफएम पर प्रसारित कार्यक्रमों को सुन सकेंगे।
विज्ञापन


मुनस्यारी में भी एफएम ट्रांसमीटर स्थापित किया जा रहा है। इसकी क्षमता 5,000 वॉट (पांच किलोवाट) होगी। यह ट्रांसमीटर 10 किलोमीटर के स्काई रेंज में काम करेगा। इस ट्रांसमीटर के स्थापित होने के बाद नेपाल के साथ ही चीन सीमा तक भी एफएम पर विविध भारती के कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। वर्तमान में नेपाल और चीन से सटे इलाकों में नेपाली एफएम काम करता है। ऐसे में लोग एफएम पर नेपाल के ही कार्यक्रम सुनते हैं। मुनस्यारी में अधिक क्षमता का एफएम ट्रांसमीटर लगाने का उद्देश्य लोगों तक भारतीय रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, दीपक बोले- नक्शे के अनुरूप कार्य न होने पर करें कार्रवाई

 

एफएम सेंटर के अधिकारियों के अनुसार जिले में स्थापित होने वाले अधिक क्षमता के ट्रांसमीटर से सभी रेडियो कार्यक्रमों का प्रसारण गुणवत्तापूर्ण होगा। यह दोनों एफएम ट्रांसमीटर रिले सेंटर के रूप में कार्य करेंगे, जिनकी फ्रीक्वेंसी 102.4 मेगा हर्टज की होगी। इससे लोगों को 24 घंटे विविध भारती की सेवा मिलेगी। 

प्रधानमंत्री ने किया था ऑनलाइन शिलान्यास
पिथौरागढ़ के चंडाक और मुनस्यारी में स्थापित एफएम ट्रांसमीटर का शिलान्यास 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था। चंडाक में छह माह के भीतर और मुनस्यारी में सात माह के भीतर ट्रांसमीटर काम करने लगेगा।

पिथौरागढ़ के चंडाक में एफएम ट्रांसमीटर काे उच्चीकृत किया जा रहा है। मुनस्यारी में पांच किलोवाट क्षमता का एफएम ट्रांसमीटर लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चीन और नेपाल सीमा तक आकाशवाणी के कार्यक्रमों का प्रसार करना है। - प्रमोद कुमार जोशी, इंचार्ज एफएम सेंटर पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed