लगातार बढ़ रही ‘मीठे’ की शिकायत
ऊधम सिंह नगर के लोगों की बदलती जीवन शैली और खानपान का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि असंक्रामक श्रेणी में शामिल बीमारी डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। असंक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की वर्ष 2014-15 में शुरू हुई सीएनपीसीडीसीएस योजना ऊधम सिंह नगर में वर्ष 2016-17 से शुरू हुई है। तब से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष मार्च से अब तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 2451 पहुंच गई है। चिकित्सकों के मुताबिक, डायबिटीज पीड़ित को किडनी, दिल, घाव न भरना, कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली, ऑपरेशन में बाधा व अन्य कई बीमारियां स्वयं ही लग जाती है।
जिले में ढाई साल में डायबिटीज के मरीज
वर्ष कुल जांचें मरीज
2016-17 25,069 1,025
2017-18 21,847 3,154
2018-19 15,987 2,451
बदलती जीवन शैली व मोटापे से मधुमेह बढ़ रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला अस्पताल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डायबिटीज से बचने और एहतियात बरतने आदि विषयों पर चर्चा होगी। - डॉ. शैलजा भट्ट, सीएमओ, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन