फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dharana in kashipur

Udham Singh Nagar News: भंडारण गृह कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dharana in kashipur
काशीपुर। उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम भंडारण गृह में कार्यरत कर्मियों ने एक फर्म के स्वामी पर 9-10 साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर गाली गलौज, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और सरकारी कार्य में बाधा डाल कर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम भंडार गृह प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने 16 अगस्त शाम कुंडा थाना में तहरीर दी। बताया कि अलीगंज रोड स्थित एक फर्म स्वामी अपने साथियों के साथ दोपहर बाद कार्यालय में घुस आया। उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सचिन को गाली देकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सरकारी कार्यालय में बाधा डालकर मारपीट का भी आरोप है। उसे बचाने आए कार्यालय के कर्मी रामअवतार, रमेश चंद्र, चंदन बिष्ट के साथ भी मारपीट की। भविष्य में उनके वाहन न रोकने, नौकरी खाने, जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बृहस्पतिवार को कुंडा थाना प्रभारी से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। की। वहां सुनवाई न होने पर कार्यबहिष्कार कर कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed