फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dhanteras worship will bring happiness

सुख समृद्धि लाएगी धनतेरस की पूजा

Tue, 17 Oct 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 17 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras worship will bring happiness
रुद्रपुर के बाजार में खरीददारी करने उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस का बाजार सज गया है। मंगलवार को जब आप खरीदारी को घर से निकलेंगे तो बाजार की चकाचौंध आपको सब कुछ खरीद डालने के लिए मजबूर करेगी। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से घर में समृद्धि आती है। इसलिए बाजार में सोना, चांदी , बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक उपकरण बाइक, कार और हीरे जवाहरात तक बिकने को तैयार हैं। लुभाने के लिए ऑफरों की भरमार है। 
विज्ञापन


सोने जैसा चांदी का थाल  
दीपावली की पूजा में गणेश लक्ष्मी की तरह की पूजा के थाल का भी महत्व है। इसी वजह से धनतेरस के दिन लोग चांदी के पूजा थाल खरीदना पसंद करते हैं। इस बार चांदी के पूजा के थाल की खासियत यह है कि ये सोने जैसे दिखता हैं। ज्वैलरी शोरूम में पीले रंगत वाली चांदी भी आई है। डिजाइनर पूजा के थाल देखने में खूबसूरत लगते हैं। अर्पण वाली मुद्रा के हाथ के आकार का और मोरपंख के आकार वाले थाल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनका वजन 60 से 150 ग्राम तक है और कीमत तीन से दस हजार रुपये। 
विज्ञापन


धनतेरस और दीपावली को लेकर आटोमोबाइल बाजार भी सज गया है। बाजार में कार, बाइक और स्कूटी की एडवांस बुकिंग हो गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न स्कीम और छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली पर नये वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भी कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। मंगलवार को धनतेरस है। इस मौके पर वाहन बाजार खास तौर पर तैयार है। नय लांच हुए मॉडल को विशेष फोकस किया गया है। बिंदल हुंडई के जीएम राजीव अग्रवाल ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीदारी में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। धनतेरस के लिए छोटी और बड़ी कुल 80 कारों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। आकांक्षा आटो मोबाइल के वाइस प्रेसीडेंट तजेंदर सिह ने बताया कि पिछले की तुलना में इस बार कारोबार में करीब 8 फीसदी वृद्धि दर्ज की जा रही है। मारुती सुजुकी की 350 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। लाहोरिया ट्रेडर्स के एमडी मंदीप सिंह ने बताया कि हीरो की बाइक और स्कूटी की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 फीसदी अधिक होगी। दोनों ही उत्पादों की अच्छी बुकिंग हुई हैं। बालाजी मोटर्स के स्वामी शुभम वशिष्ठ कहते हैं कि यामाहा बाइक और स्कूटी की 50 बुकिंग हुई हैं। ग्राहकों का रुझान देखते हुए अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।   

ग्राहकों को छूट देकर लुभा रहे  

आटोमोबाइल कंपनियां अपने उत्पादों की विशेषताएं गिनाने के साथ ही विभिन्न प्रकार की छूट देकर ग्राहकों को लुभा रही हैं। किसी शोरूम में बाइक और स्कूटी खरीदने में सरकारी कर्मचारियों को डेढ़ हजार रुपये की छूट दी जा रही है तो कहीं स्कूटी की खरीद पर तीन हजार रुपये की सामान्य छूट दी जा रही है। इसके अलावा खरीद पर कूपन देकर लकी ड्रा में विदेश भ्रमण, एलईडी, आईफोन आदि का भी ऑफर दिया जा रहा है। छोटी, बड़ी कारों में 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक छूट दी जा रही है।  


क्रिएटा, आई-20, स्विफ्ट और ब्रेजा की मांग
आटोमोबाइल सेक्टर में इस बार आल्टो को लेकर लोगों का रुझान कम हुआ है। लोगों की पसंद वैगनार, स्विफ्ट डिजायर, विटारा ब्रेजा, बलिनो, एस्क्रोस कार की है। वहीं आई-20 और क्रिएटा की भी डिमांड है। छोटी कारों के बजाए बड़ी कारें ज्यादा पसंद की जा रही है। 



स्प्लैंडर प्लस और फसीनों की बुकिंग 
बाइक में अभी भी लोगों की पसंद स्पलैंडर प्लस बनी हुई है। इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा यामाहा की फसीनों  बाइक को भी युवा वर्ग खासा पसंद कर रहा है। विक्रांत, पल्सर बाइक के अलावा स्कूटी के प्रति भी लोगों का रुझान खासा बढ़ा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed