फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devotees throng to see city kirtan

जन्मस्थली से आए नगर कीर्तन के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to see city kirtan
ननकाना साहिब से आने वाले नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर आकर्षक झालरों की रोशनी से जगमगाता गुरुद्व? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज/नानकमत्ता/खटीमा। श्री गुरु नानकदेव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब से आए नगर कीर्तन को देखने एवं आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में 15 अगस्त से चल रहे धार्मिक कीर्तन दरबार का शनिवार को समापन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता ने पंच प्यारों सहित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सचिव, विधायक प्रेम सिंह राणा, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन एक अगस्त को पाकिस्तान से चला था। काशीपुर विश्राम करने के उपरांत शुक्रवार को चलकर शनिवार को 16 घंटे देरी से सुबह 10 बजे नानकमत्ता साहिब पहुंचा। सुंदर सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज के दर्शन के लिए रुक रुक हो रही वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब नानकमत्ता की ओर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर गुरु महाराज के स्वरूप को सुखासन के लिए शीश पर बैठाकर दरबार साहिब ले जाया गया एक घंटे के विश्राम के बाद कीर्तन पीलीभीत के लिए रवाना हुआ। इसका जगह-जगह फूल वर्षा कर और हलवा, चना, दूध आदि का प्रसाद बांटकर स्वागत किया गया। इस बीच शुक्रवार को धार्मिक दीवान में हुए कार्यक्रम में तख्त श्री केशगढ़ साहिब के हेडग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह, एसजीपीसी के भाई जसविंदर सिंह सहूरा, अमृतसर साहिब के हजूरी रागी सतनाम सिंह कुहाड़ ने संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की थी। वहां शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सचिव कर्मवीर सिंह, बलदेव सिंह खालसा, गुरविंदर सिंह, गुरुदयाल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, केहर सिंह, प्रकट सिंह, अमरजीत सिंह सेठी, कुलदीप सिंह पन्नू, जरनैल सिंह, गुरमेज सिंह, बलजिंदर सिंह, सुखदीप सिंह लाडी, अमरजीत सिंह विर्क, हरभाग सिंह, धन्ना सिंह, हरचंद सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा पाल सिंह ,बाबा गुरजंट सिंह आदि थे।
शांति व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी के अलावा थाना झनकईया, खटीमा, सितारगंज आदि की फोर्स के साथ प्रभारी एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ खटीमा एमसी बिंजौला, कोतवाल खटीमा संजय पाठक आदि थे। इधर, सितारगंज में भी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। वहां पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, डॉ. सुखविंदर सिंह टुरना, लक्खा सिंह, हरपाल सिंह, दलवीर सिंह बल, मलकीत सिंह हुंदल, गुरुप्रीत सिंह देओल, नरेंद्र सिंह बमराह, सुखदेव सिंह, सुखवीर सिंह बेदी, कुलदीप सिंह काला, शमशुल हक मलिक आदि थे।
इधर, खटीमा में नगर कीर्तन शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पहुंचा। स्वागत करने वालों में गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष दलीप सिंह मोमी, कुलवंत सिंह, जोगेंदर सिंह सेठी, बल्देव सिंह, सुखविंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रोशन लाल ग्रोवर, मनोज वाधवा, राजू जुनेजा, राजीव अग्रवाल आदि थे। इधर, टेड़ाघाट गुरुद्वारा में भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। वहां बल्देव सिंह बिल्ला, राजीव राणा, सतनाम सिंह आदि थे।
केलाखेड़ा और किच्छा में में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
किच्छा/केलाखेड़ा। नगर कीर्तन शनिवार सुबह करीब पांच बजे किच्छा बाईपास पहुंचा। यहां बाबा गुरजंट सिंह, बाबा चंदन सिंह, गुरनाम सिंह, अवतार सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रीतम सिंह मक्कड़, सतपाल गाबा, गुरनाम सिंह मंड, श्रवण सिंह, कंवलजीत सिंह आदि ने स्वागत किया। इधर, केलाखेड़ा में कीर्तन शुक्रवार रात बाईपास पहुंचा।

यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया। वहां महेंद्र कालरा, काबल सिंह, रमजीत सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, अजीत सिंह, बलवीर सिंह, राजेश गुंबर आदि थे। सुरक्षा की कमान एएसपी डॉ. जगदीश सिंह संभाले हुए थे।

17केटीएम06पी-खटीमा में ननकाना साहिब पाकिस्तान से पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत।

17केटीएम06पी-खटीमा में ननकाना साहिब पाकिस्तान से पहुंचे नगर कीर्तन का स्वागत करती संगत।- फोटो : KHATIMA

केलाखेड़ा में नगर कीर्तन का स्वागत सूबे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे।

केलाखेड़ा में नगर कीर्तन का स्वागत सूबे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed