{"_id":"6ad51646e6777cb1c10585a6","slug":"devotees-throng-durga-temples-on-ashtami-puja-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-116136-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अष्टमी पूजा पर दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अष्टमी पूजा पर दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 19 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत रविवार को क्षेत्र के टैगोर नगर एवं निर्मल नगर स्थित दुर्गा मंदिरों में अष्टमी पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। टैगोर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पुरोहित सत्य रंजन चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। वहां पूजा कमेटी अध्यक्ष सुबल विश्वास, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, रिपु सुदन मंडल, सब्यसाची हालदार, रवि मजूमदार, नारायण विश्वास, नारायण दास थे। संवाद
विज्ञापन