फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devotees gathered in the court of Shri Shyam Khatu Baba

Udham Singh Nagar News: श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the court of Shri Shyam Khatu Baba
बाजपुर में श्री श्याम दरबार में श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। हारे का सहारा श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम खाटू बाबा के दरबार का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने श्री श्याम भजनों का आनंद लिया। इस दौरान हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

बुधवार को दोराहा स्थित एक पैलेस में आयोजित भव्य श्री श्याम द्वितीय संकीर्तन महोत्सव खाटू बाबा के दरबार का शुभारंभ ज्योत प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम श्री गणेश मंत्र से भजनों की शुरूआत हुई। इस दौरान गायक कोलकाता के संजय मित्तल ने हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा, क्यों घबराऊं मैं मेरा तो श्याम से नाता है, मेरी ये जीवन गाड़ी श्याम चलता है सहित कई भजनों का गायन किया। बरेली से पहुंचें दो जुड़वा भाई राम-श्याम ने लो आया खाटू बाबा आ गया, सबरिया हम है दीवाने तेरे नाम के भजनों की बौछार की। भजनों पर रातभर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा श्याम की कथा भी सुनाई गई। इससे पहले श्री श्याम बाबा प्रभु की मंगल आरती की गई। सुल्तानपुर पट्टी से श्रद्धालु निशान यात्रा के साथ जय श्री श्याम के जयकारों के साथ पहुंचे। ट्रस्ट की ओर से बाहर से आए गायकों सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहां संचालक राम अवतार जिंदल, ट्रस्ट अध्यक्ष अभिनव वशिष्ठ, उपाध्यक्ष संजय जिन्दल, सचिव कमल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शरद सक्सेना, प्रदीप बंसल, बाबी चंद्रा, अंजू जिन्दल, चेतना गहलौत, मोनिका, वैभव, आयुष, जितिन चंद्रा, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद

बाजपुर में श्री श्याम दरबार में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद

बाजपुर में श्री श्याम दरबार में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed