फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Devbhoomi Silver Jubilee Park will be built in Transit Camp

Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में बनेगा देवभूमि रजत जयंती पार्क

Sun, 04 May 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Silver Jubilee Park will be built in Transit Camp
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से इसको लेकर ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पार्क में राज्य गठन के 25 साल के साइनेंज के साथ फुलवारी और बच्चों के लिए पार्क बनेगा। निगम की ओर से डीपीआर बनाने का जिम्मा एक फर्म को दिया गया है। दरअसल राज्य गठन को इस वर्ष 25 साल होने जा रहे हैं। इसको देखते हुए निगम की ओर से रजत जंयती पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ट्रांजिट कैंप के दुर्गा मंदिर परिसर का चयन किया गया है। निगम की ओर से जमीन चिन्ह्ति करने के बाद डीपीआर बनवाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने बताया कि लंबे आंदोलन और लोगों की शहादत के बाद अलग राज्य मिला था। इसके बाद से ही राज्य का निरंतर विकास होता आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। इस साल राज्य गठन के 25 सालपूरे होने जा रहे हैं। इसको देखते हुए रजत जयंती पार्क बनाने की कार्यवाही की जा रही है। पार्क के प्रवेश वाली जगह पर देवभूमि रजत जयंती पार्क का साइनेज होगा। पार्क में इनोवेटिव बैंच, वॉकिंग ट्रेल, फव्वारा, बच्चों के लिए पार्क, सेल्फी कियोक्स होगा। इसके अलावा पीने के पानी की सुविधा के साथ ही डस्टबिन भी रखे जाएंगे। डीपीआर तैयार होने के बाद बजट मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। यह अपने आप में नए तरीके का प्रयोग होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed