{"_id":"6939c995ad826086cb0f499b","slug":"deo-takes-cognizance-of-video-of-kalma-being-recited-in-school-inspects-school-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136201-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूल में कलमा पढ़ाने के वीडियो का डीईओ ने लिया संज्ञान, स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूल में कलमा पढ़ाने के वीडियो का डीईओ ने लिया संज्ञान, स्कूल का किया निरीक्षण
Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
- तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, एसडीएम से लोगों ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर पट्टी। बीते दिनों नगर के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को कलमा पढ़ाए जाने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने पर हिंदू समाज के लोगों ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेकर जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक ने बुधवार को स्कूल का निरीक्षण किया।
तीन दिन पहले नगर के आदर्शनगर मोहल्ले में संचालित एक निजी स्कूल में सुबह प्रार्थना के दौरान हिंदू छात्र-छात्राओं को कलमा पढ़वाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। वीडियो में छात्र अरबी भाषा के शब्दों का उच्चारण करते दिख रहे थे। इस पर हिंदू समाज के लोगों ने आपत्ति जताई और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज की।
वायरल वीडियो की सूचना पर बुधवार को जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक हरेंद्र मिश्रा ने स्कूल पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। बच्चों से बातचीत के साथ किताबों की जांच की। हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों का शिक्षण अनुभव, सफाई व्यवस्था के साथ कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच के लिए स्कूल के दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, हिंदू समाज के लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता और व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में चौकी पहुंचकर प्रभारी दीपक कौशिक को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि स्कूल में किसी विशेष धर्म का कलमा पढ़ाना शिक्षक की मर्यादा के खिलाफ है।
ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर जॉनी मौर्य, राजेश सैनी, हर्ष मौर्य, हरि सिंह, मनीष दिवाकर, सचिन गुप्ता, आकाश मौर्य, संजय मौर्य आदि थे।