फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration of advocates outside District and Sessions Court

जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of advocates outside District and Sessions Court
रुद्रपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रवेश पर रोक लगाने व चेंबर बंद करने पर अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने न्यायालय के मुख्य गेट पर सोशल डिस्टेंस का पालन कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना था कि जिले के अन्य न्यायालय में चेंबर खुले हैं, लेकिन जिला एवं सत्र न्यायालय में चेंबर बंद किए गए हैं। साथ ही गेट पर ताला लगा दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि शर्तों के आधार पर वादकारियों से बात कर सुनवाई की जाए। सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान दिया जाए। उनका कहना है कि जिला जज अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन किया है। यहां ज्योति जीना, उपासना पाल, सुशील कुमार, अजय यादव, निहार रंजन, अमित कुमार, आरपी सिंह, खड़क सिंह, सोहन सिंह, संजीव फोगाट समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed