फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demolition of alcohol-laden trains women

शराब लदी गाड़ियों में महिलाओं ने की तोड़फोड़

Wed, 15 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Wed, 15 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खटीमा के पचौरिया गांव में सोमवार रात साढ़े 12 बजे शराब बांटने आईं दो कारों में सवार लोगों को ग्रामीण महिलाओं ने घेर लिया। हो-हल्ला होने पर गांव के अन्य लोग भी जाग गए और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए, टायरों की हवा निकाल दी। इस पर वाहन सवार फरार हो गए। सूचना पर सीओ राजेश भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि जिस समय वह मौके पर पहुंचे उस समय क्षतिग्रस्त गाड़ियों में कोई मौजूद नहीं था। महिलाओं ने उन्हें बताया कि गाड़ियों में कुछ लोग आए थे जो गांव में शराब और कंबल बांट रहे थे। शराब बांट रहे लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की जिससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। गाड़ियों में सवार लोग मौके से फरार हो गए। सीओ ने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो (यूके 06 जेड 1738) और बोलेरा डीएल 3 एएस 4051 को चकरपुर चौकी में खड़ा कर दिया है। कार से 17 क्वार्टर, तीन हाफ, एक बोतल बरमोडा ब्रांड की शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कारों में भाजपा के स्टिकर लगे हुए हैं। इन वाहनों को कौन चला रहा था इनमें कौन लोग सवार थे इस संबंध में वाहन स्वामियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

14केटीएम03पी-खटीमा में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गयी कार जो अभी पुलिस के कब्जे में हैं।


पचौरिया गांव में पकड़ी गई काशीविश्वनाथ टैक्सटाइल कंपनी दिल्ली के नाम पर पंजीकृत है और स्कॉर्पियो काशीपुर निवासी अमोल अग्रवाल के नाम पर है। आरटीओ विभाग के ‘वाहन’ पंजीकरण सुविधा मैसेज के जरिए इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed