फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demise of Freedom fighters wife

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demise of Freedom fighters wife
स्व. किरन देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान सेनानी स्व. श्यामलाल की 92 वर्षीय पत्नी किरन देवी ने मंगलवार सुबह घर पर अंतिम सांस ली। नायब तहसीलदार यशपाल सिंह चौहान तथा हल्का पटवारी संजय कुमार ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात गल्ला मंडी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्यामलाल की पत्नी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके एकमात्र पुत्र प्रेमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार प्रात: चार बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। पत्नी की मृत्यु की सूचना पर शोक जताने वालों का घर पर तांता लग गया। उनकी पूत्रवधु देवकी देवी, पौत्री अंजली देवी, पौत्र अजय कुमार, विजय कुमार तथा राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद मुक्तिधाम घाट पर उनके शव को उनके पुत्र प्रेमप्रकाश ने अग्नि दी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया। वहां संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परगाई, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, शायर सिंह सामंत, हरीश परगाई, रेवाधर जोशी, दीपचन्द्र भट्ट, विनोद भट्ट, राजेन्द्र कनवाल, डॉ. डीडी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed