{"_id":"6a4c0465574a0fdd120f4726","slug":"demand-to-run-a-train-from-tanakpur-to-amritsar-khatima-news-c-236-1-ktm1001-114975-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टनकपुर से अमृतसर तक ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टनकपुर से अमृतसर तक ट्रेन चलाने की मांग
Tue, 07 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सोमवार को खटीमा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पंजाबी महासभा ने उनके सामने टनकपुर से अमृतसर तक ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी ने खटीमा से किच्छा लाइन को जोड़ने, भाजपा नेता सतीश गोयल ने व्यापारियों के लिए बरेली से टनकपुर तक रात्रि ट्रेन चलाने की मांग की। अनमोल अग्रवाल ने प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की। वहां पर दायित्वधारी मोहनी पोखरिया,रंजीत सिंह नामधारी, डॉ. विनीता सक्सेना, रमेश जोशी, नंदन खड़ायत, जीवन धामी अनिल बत्रा, नीलू गुप्ता,अमित जोशी,बलदीप सिंह, रोहित गुप्ता आदि थे।
रेल राज्य मंत्री ने नानकमत्ता साहिब के दरबार में टेका मत्था
नानकमत्ता। केंद्रीय रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकरश्री हरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेका और अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने दर्शन के बाद हॉल में लंगर भी छका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केंद्रीय मंत्री को सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक कमेटी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप कर लालकुआं से खटीमा तक रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। इससे पूर्व मुख्य गेट पर पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह और सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। वहां पर कमेटी के सचिव हरभजन सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह, हरभाग सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रभारी प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, दायित्वधारी रंजीत सिंह नामधारी, राजपाल सिंह, ओम नारायण राणा, विकास गुलाटी, धर्म सिंह बिष्ट थे।