{"_id":"65a16d1a167eb9d9ed07fab7","slug":"demand-to-keep-meat-and-liquor-shops-closed-on-22-january-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-6573-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 22 जनवरी को मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 22 जनवरी को मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।
काशीपुर/खटीमा। श्रीराम मंदिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर के पदाधिकारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आगामी 22 जनवरी को प्रदेश में मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। कहा कि इस दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। इस आशय का ज्ञापन समिति के संयोजक अधिवक्ता केके अग्रवाल ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह के माध्यम से सीएम को भेजा है।
वहीं खटीमा में भी अधिवक्ता अमर सिंह मौनी, गौरव गुप्ता, दीपक भट्ट, रघुवीर चंद, मंगल राणा, विक्रम साही आदि ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के दिन प्रदेश समेत सभी राज्यों में मांस और शराब की दुकानों को बंद रखना उचित होगा। संवाद