फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to include names of minority voters in the list

Udham Singh Nagar News: अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग

Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demand to include names of minority voters in the list
काशीपुर। बैलजूड़ी के 403 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं होने के मामले में एसडीएम ने सपा प्रत्याशी के साथ बैठक कर जांच कराने का आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं होने पर वह बुधवार 15 जनवरी को महाराणा प्रताप चौक पर आत्मदाह करने की चेतावनी पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अपने कार्यालय में एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी नदीम अख्तर के साथ बैठक की। वहां नदीम ने कहा कि 2018 के परिसीमन में नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर बैलजूड़ी के कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल न करना उनके साथ अन्याय है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र दिया जा चुका है। मामले में एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बैलजूड़ी के 403 मतदाताओं के मामले की जांच कराई जा रही है। इनमें से अधिकांश मतदाताओं के नाम दो सूचियों में शामिल होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कराकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed