{"_id":"606f526f8ebc3e8d03346229","slug":"demand-to-deploy-instructors-bazpur-news-hld4210208148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती के लिए ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती के लिए ज्ञापन सौंपा
बाजपुर आईटीआई में ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
Link Copied
बाजपुर। आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फोरमैन को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को आप के विधानसभा क्षेत्र संगठनमंत्री दीनदयाल सिंह, मीडिया प्रभारी निखिल कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामपुर रोड स्थित आईटीआई पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानाचार्य की गैरमौजूदगी में फोरमैन यशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द ही अनुदेशकों की नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां मोहम्मद खालिद, सोएब, गौरव, सौैरभ, मदन मोहन पंत, विकास किरौला, नासिर अली आदि थे।
विज्ञापन
इधर, फोेरमैन यशपाल सिंह ने बताया कि संस्थान में 220 विद्यार्थी पंजीकृत है जबकि आठ ट्रेड है। संस्थान में 14 अनुदेशकों की आवश्यकता है। संस्थान में मात्र तीन अनुदेशक ही तैनात है। 31 मार्च को हाईकोर्ट के आदेश पर संविदा अनुदेशकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैै। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।