फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand raised for a railway station between Jaspur and Bhutpuri.

Udham Singh Nagar News: जसपुर-भूतपुरी के बीच रेलवे स्टेशन बनाने की उठी मांग

Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for a railway station between Jaspur and Bhutpuri.
जसपुर। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने जसपुर और भूतपुरी मार्ग के बीच रेलवे स्टेशन की मांग की है। मंगलवार को यूपी से सटे मोहम्मदपुर राजौरी स्थित जनता इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों ने बैठक की। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे की काशीपुर से धामपुर के बीच नई रेलवे लाइन इस मार्ग से प्रस्तावित है। इस पर जसपुर और भूतपुरी के बीच लगभग 20 किलोमीटर तक कोई स्टेशन प्रस्तावित नहीं है। ऐसे में मोहम्मदपुर राजौरी, पैगंबरपुर उर्फ श्री बालाजी नगर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को रेल सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। ग्रामीणों ने मोहम्मदपुर राजौरी और ग्राम पैगंबरपुर के बीच एक नया रेलवे स्टेशन स्थापित किए जाने की जरूरत बताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस मांग को रखा जाएगा। बैठक में उत्तर रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य हरिश्चंद्र कश्यप भी मौजूद थे। वहां दिनेश कुमार, चंद्रपाल, नरेश कुमार, धर्मवीर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed