{"_id":"65d638cdaa59acd264012686","slug":"demand-for-resolution-of-teachers-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-107915-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
Wed, 21 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिलते प्रांतिय अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
काशीपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लंबित समस्याएं उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक को बताईं।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के काशीपुर आगमन पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने जिला और मंडल स्तर पर लंबित चयन प्रोन्नत वेतनमान निर्धारण, पदोन्नति, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन मामलों, जीपीएफ का समय रहते निस्तारण आदि की मांग उठाई। उधर, बिष्ट ने कहा कि जनपद, मंडल और निदेशालय स्तर पर जो भी शिक्षकों की समस्याएं होंगी, उनका समय रहते निस्तारण कराया जाएगा।
वहीं पदाधिकारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक शिक्षाविद् डॉ. आनंद प्रकाश भारद्वाज से शिष्टाचार भेंट की। वहां पर प्रांतीय प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, प्रदीप त्यागी, हेम चंद्र पांडेय, सचिन गर्ग मौजूद रहे।