फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For OPM in usnagar

Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इंजीनियर भी हुए मुखर

Tue, 18 Apr 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand For OPM in usnagar
 रुद्रपुर के लोनिवि कार्यालय में बैठक करते उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी। स
रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुखर हो गया है। महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अभियंत्रण विभागों में 10, 16, 26 वर्ष में एसीपी का लाभ दिए जाने, डाउन ग्रेड पे सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि कार्यालय में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कनिष्ठ और अपर सहायक अभियंताओं की 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद भी प्रथम एसीपी का लाभ वर्तमान तक न दिए जाने से संबंधित मुद्दों को उठाया। कहा कि लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संचालित चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ऐसे में विभागों के अभियंता हड़ताल जैसे कार्यक्रम में शामिल होने पर विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहां महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान, प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार गोयल, संस्थापक महासचिव पीसी जोशी, जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला सचिव मनमोहन सिंह ऐरी, एसएस चौहान, मुकेश रतूड़ी, उपेंद्र कुमार आदि थे।

 रुद्रपुर के लोनिवि कार्यालय में बैठक करते उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी। स

 रुद्रपुर के लोनिवि कार्यालय में बैठक करते उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed