{"_id":"61c61988f8d1ce61b515c14c","slug":"demand-for-opening-or-majhola-sugal-mill-khatima-news-hld44874095","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मझोला चीनी मिल चालू हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मझोला चीनी मिल चालू हो
विज्ञापन
खटीमा के मझोला में चीनी मिल पर धरना देते भाकियू संयुक्त मोर्चा के लोग।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। मझोला चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर संयुक्त भारतीय किसान यूनियन, व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरनारत किसान नेताओं ने बंद पड़ी मझोला चीनी मिल चालू नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम आशुतोष कुमार गुप्ता अमरिया को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
चीनी मिल परिसार में भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, तराई प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, पीलीभीत जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह की देखरेख में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। किसान नेता सुखराम मौर्य ने कहा कि वर्षों से बंद चीनी मिल के बंद होने से गन्ना किसान अपनी फसल बिक्री के लिए दर-दर भटक रहा है।
पीलीभीत जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर टीम के साथ किसानों अपना समर्थन दिया और चीनी मिल को चलाने की मांग का वह पूरा साथ देंगे। किसानों एवं व्यापारियों ने कहा कि सरकार चीनी मिल बंद रखकर क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों की घोर उपेक्षा कर रही है। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, नगर अध्यक्ष कवरवीर सिंह, गगन प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अर्शदीप सिंह आदि थे।