फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for loan to save pharmaceutical industry

Udham Singh Nagar News: फार्मास्यूटिकल उद्योग बचाने के लिए लोन दिलाने की मांग

Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for loan to save pharmaceutical industry
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा है। पत्र में फार्मास्यूटिकल उद्योगों के लिए केंद्र सरकार से समय विस्तार और वित्तीय सहायता के लिए बैंक से लोन की व्यवस्था करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल ने पत्र में कहा कि संशोधित शेड्यूल-एम के मानकों का पालन करने के लिए फार्मास्यूटिकल उद्योगों को निर्धारित समय सीमा 2024 तक पूरा करना था। छोटे और मध्यम उद्योगों के पास वित्तीय और तकनीकी संसाधनों की कमी रहती है। इसके कारण वह इस समय सीमा का पालन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम से मांग की कि केंद्र सरकार से इस समय सीमा को दिसंबर 2026 तक बढ़ाया जाए। कहा कि कोविड काल के दौरान उद्योगों को बिना गारंटी के 20 फीसदी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। उसी तर्ज पर फार्मास्यूटिकल उद्योगों को भी बिना गारंटी के बैंकों से लोन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed