फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for compulsory transfer exemption in session 2025-26

Udham Singh Nagar News: सत्र 2025-26 में अनिवार्य स्थानांतरण छूट दिए जाने की मांग

Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for compulsory transfer exemption in session 2025-26
काशीपुर में कर्मी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। संवाद
काशीपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण सत्र 2025-26 में अनिवार्य स्थानांतरण छूट दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सचिव, विद्यालय शिक्षा माध्यमिक देहरादून को संबोधित ज्ञापन बीईओ कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनंत पाल सिंह बिष्ट को सौंपा। इसमें उन्होंने ऊधम सिंह नगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का कोटिकरण कर सुधार कराने, जिले में एक ही स्थान पर राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी को पारिवारिक समस्या को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य स्थानांतरण से मुक्त रखने को कहा है। साथ ही जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का कोटिकरण 60:40 के अनुपात में विद्यालयों का सुगम-दुर्गम कोटिकरण कराने आदि की मांग की। वहां पर जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, सुभाष चंद्र, बृजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, शिव किशोर, प्रीतम देवी, अर्चना सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed