{"_id":"6944599e1f1b8446f90e37a9","slug":"delhis-no-stopped-three-roadways-buses-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134466-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दिल्ली की ना ने रोकी रोडवेज की तीन बसों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दिल्ली की ना ने रोकी रोडवेज की तीन बसों की राह
Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदूषण के खराब हालत को देखते हुए दिल्ली में बीएस-4, बीएस-3 श्रेणी के वाहनों पर लगाई गई रोक का असर उत्तराखंड परिवहन निगम पर भी पड़ने लगा है। रोक के कारण डिपो की तीन बसों का संचालन नहीं हो पाया।
लगातार बदतर होते पर्यावरणीय हालत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्ली में केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही प्रवेश देने का आदेश जारी किया था। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए बीएस-4 और बीएस-3 मॉडल की बसों का संचालन रोक दिया है।
इसका असर अब डिपो की बसों पर भी पड़ने लगा है। यहां से हर रोज दिल्ली के लिए 15 बसों का संचालन होता था। इनमें 12 बसें सीएनजी चालित तो तीन बसें बीएस-4 मॉडल की थीं। बृहस्पतिवार को केवल सीएनजी चालित बसों का ही संचालन हुआ। रुद्रपुर से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 मॉडल की दो बसों और शक्तिफार्म से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 मॉडल की एक बस का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
नहीं है बीएस-6 मॉडल की बस
रोडवेज डिपो के पास बीएस-6 मॉडल की एक भी बस नहीं है। डिपो के बेड़े में बीएस-4 और बीएस-3 श्रेणी की बस हैं जो काफी पुरानी हैं। इन बसों को पर्यावरणीय लिहाज से मुफीद नहीं माना जाता।
दिल्ली में बीएस-4 और बीएस-3 मॉडल की बसों पर रोक के कारण यह दिक्कत आई है। परिवहन निगम ने हाल में बीएस-6 मॉडल की 100 बसों की खरीद की है। उम्मीद है कि इनमें से कुछ बसें डिपो को भी मिलेंगी। बीएस-6 मॉडल की बस मिलने के बाद यह दिक्कत दूर हो जाएगी। -श्रीराम कौशल, सहायक महाप्रबंधक रुद्रपुर डिपो।