फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi Red Fort Blast youth from Uttarakhand Gadarpur was also injured in Incident

Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके में उत्तराखंड के गदरपुर का युवक भी हुआ घायल

Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi Red Fort Blast youth from Uttarakhand  Gadarpur was also injured in Incident
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीरें - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके गदरपुर का एक युवक घायल हुआ है। उसकी पहचान संजीव सेठी के पुत्र हर्षल (28) के रूप में हुई है। इसके बाद के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस अलर्ट हो गई। रुद्रपुर में देर रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन


डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों ने रोडवेज स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में आने वाले बाहरी राज्यों की भी चेकिंग की गई। यूपी बार्डर और नेपाल बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी अलर्ट मोड पर है। होटल रेस्टोरेंटों पर चेकिंग की गई है। जिले में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इधर, काशीपुर में एसपी स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक, चीमा चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, मुरादाबाद रोड स्थित ठाकुरद्वारा काशीपुर बॉर्डर, अलीगंज बॉर्डर पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Blast: देहादून में अलर्ट...घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक उतरा अमला, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की। टीमों ने ट्रेन व रोडवेज बसों से सफर कर रहे हैं यात्रियों के सामान को खोलकर जांच की। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के गुजरने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed