फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi became the Ombudsman: Rawat

पहले दिल्ली में बने लोकपाल : रावत

Fri, 17 Jul 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Fri, 17 Jul 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली में जब लोकपाल बन जाएगा, तब उत्तराखंड में भी लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बाजपुर रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री रावत यहां एक होटल में थोड़ी देर के लिए रुके थे। जहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लिया और उनकी की समस्याएं सुनी।


यहां पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती है। विपक्ष के लोग बिना किसी के कारण के हल्ला करते हैं।

कहा कि वह प्रदेशवासियों को रमजान की मुुबारकबाद देते हैं। कहा कि प्रदेश सरकार सबकी तरक्की की दिशा में प्रयास कर रही है।

इससे पहले कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शुभम शर्मा, महेंद्र शर्मा, विमल गुड़िया, सुशील गुड़िया, अशोक सक्सेना, राजेश  एडवोकेट, सफीक अहमद अंसारी, राजीव कचौरिया, रवि सारस्वत, मोहित चौधरी, विधु  शेखर, लब्बा सिंह, माजिद अली, एम राहुल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed