{"_id":"6862e17312b7324cf30e7787","slug":"delay-in-construction-of-culvert-is-troubling-people-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-129021-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिया निर्माण कार्य में हो रही देरी से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिया निर्माण कार्य में हो रही देरी से जनता परेशान
Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत के मोहल्ला टांडा बंजारा में लगभग आठ दिन पहले से दो पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। निकासी के लिए कोई भी रास्ता नहीं बनाया गया है। ऐसे में बरसात का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। गंदे पानी में वे निकलने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने रास्ता बनाने के लिए अधिकारियों, सभासदों को कई बार अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात का पानी भरने से दोपहिया सवार फिसल रहे हैं।
विज्ञापन