{"_id":"65cd0a4480ee9d0eb701eab4","slug":"dehradun-defeated-champawat-2-0-in-the-final-match-rudrapur-news-c-242-1-shld1034-108303-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फाइनल मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फाइनल मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 2-0 से हराया
Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में हॉकी की विजेता टीम। स्रोत आयोजक
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता अंडर 16 में देहरादून की टीम ने बाजी मारी। चंपावत की टीम दूसरे और हरिद्वार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंपावत ने ऊधमसिंह नगर की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया। चंपावत से धीरज ने दूसरे हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने हरिद्वार की टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। देहरादून टीम के कप्तान अंकित ने दो गोल, अभिनंदन ने तीन गोल, शम्मी राज ने एक गोल किया। फाइनल मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 2-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराकर बढ़त हासिल की। निर्णायकों में विरेंद्र बिष्ट, राहुल यादव, भानू अग्रवाल, गोविंद, शहनवाज, मनीष, विनय शामिल रहे। संवाद