फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dehradun B became the champion of inter-district league

देहरादून बी बनी अंतर जनपदीय लीग की चैम्पियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dehradun B became the champion of inter-district league
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय लीग का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को एमेनिटी मदन लाल क्रिकेट एकेडमी में देहरादून बी और नैनीताल ए के बीच खेला गया। देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। देहरादून की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए। बल्लेबाज गौरव जोशी ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, निखिल पुंडीर ने 38 व प्रियांक सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

नैनीताल की टीम के लिए अमित सिरौला ने चार और करन फर्त्याल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नैनीताल की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। इस दौरान नूर आलम, कमल पपने, हर्ष गोयल, अजय तिवारी, राहुल पंवार, सुभाष अरोरा, सुरजीत कौर कमल, विजय प्रताप, मोहन भारद्वाज, आनंद मौर्य, हिमांशु शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed