फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Decoration market for Dhanteras in kashipur

Udham Singh Nagar: धनतेरस के लिए सजा बाजार, दुकानदारों को खरीदारों का इंतजार; इस बार ज्वेलरी की होगी बिक्री

Mon, 28 Oct 2024 08:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

काशीपुर शहर में धनतेरस के लिए बाजार दो-तीन दिन पहले से सजने लगी है। 

विज्ञापन
Decoration market for Dhanteras in kashipur
काशीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार है। लोग सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और वाहन आदि के साथ ही बर्तनों की खरीदारी के लिए तैयार हैं। शहर में धनतेरस के लिए बाजार दो-तीन दिन पहले से सजने लगी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी ने बताया कि पिछले वर्ष शहर में करोड़ों का व्यापार हुआ था, जिसमें ऑटोमोबाइल, कपड़ा, बर्तन, ज्वेलरी और फर्नीचर की करोड़ों रुपये की बिक्री हुई थी।

विज्ञापन

बर्तन की खरीदारी रहती है खास
किचन कलेक्शन के संचालक वीर अरोरा ने बताया कि इस बार धनतेरस से पहले ही बर्तन बाजार में चमक आने लगी है। धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की संभावना है। हमने अपने ग्राहकों के लिए 5000 की खरीद पर आकर्षक गिफ्ट आईटम का ऑफर दे रहे हैं। विजय कुमार कसेरे ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीद का विशेष महत्व रहता है। गोयल बर्तन स्टोर के स्वामी मनोज अग्रवाल ने बताया कि शोरूम में धनतेरस व शादी के लिए सभी प्रकार के बर्तन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

इस बार ज्वेलरी की होगी अधिक बिक्री
अशोक ज्वेलर्स के ओनर गौरव अग्रवाल ने बताया कि सहालग भी शुरू होने वाला है। ऐसे में जिन परिवारों में शादी होनी है, वे ज्वेलरी खरीद रहे हैं। धनतेरस का पर्व भी अच्छा रहेगा। रामेश्वर प्रसाद समीर कुमार ज्वेलर्स के ओनर समीर कुमार ने बताया कि धनतेरस पर ज्वेलरी की खरीदारी ज्यादातर लोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed