Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debuli Devi dies in the relief camp in Hadbad bageshwar

हड़बाड़ की देबुली देवी: भूस्खलन से टूटा घर, आश्वासनों के सहारे राहत शिविर में गुजरे दिन; रविवार शाम हुई मौत

Tue, 10 Nov 2026 12:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 12:52 PM IST
सार

बागेश्वर के हड़बाड़ गांव की देबुली देवी का पिछले साल भूस्खलन से घर टूट गया था और वे आश्वासनों के सहारे राहत शिविर में रह रही थीं, जहां रविवार शाम उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Debuli Devi dies in the relief camp in Hadbad bageshwar
देबुली देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के हड़बाड़ गांव की देबुली देवी अब किसी अधिकारी या नेता के सामने नहीं गिड़गिड़ाएंगी। दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के शोर में सिस्टम उनकी सिसकियों को महसूस नहीं कर सका। पिछले साल भूस्खलन से घर टूटने के बाद आश्वासनों के सहारे राहत शिविर में दिन काटते हुए रविवार शाम उन्होंने दुनिया छोड़ दी।

विज्ञापन

हड़बाड़ गांव की टूटी सड़कें, दरकी दीवारें और खिसकती जमीन आज भी उस आपदा की भयावहता की गवाही दे रही हैं। ग्राम प्रधान मनोज हुलेरिया के अनुसार देबुली देवी के पुत्र कुंदन सिंह और बहू कमला देवी समेत सात परिवार अब भी सरकारी राहत शिविर में टिके हुए हैं। जिस पक्के मकान में वह अपने जीवन के आखिरी दिन बिताना चाहती थीं वह बनकर तैयार नहीं हो सका। शिविर में रह रहीं देबुली देवी उम्रजनित समस्याओं के कारण वह पिछले कई दिन से बीमार थीं। दीपावली पर्व के दिन उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई और देर शाम उन्होंने आपदा राहत शिविर में ही अंतिम सांस ली। सोमवार को सरयू किनारे घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

देबुली की मौत ने शिविर में रह रहे दूसरे परिवारों के जख्म भी हरे कर दिए हैं। प्रभावित परिवारों में शोक के साथ व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी है। देबुली देवी की मौत के बाद इन परिवारों की चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी ठिकाना नहीं मिल सका
हड़बाड़ गांव में 13-14 अगस्त की रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने सात परिवारों को बेघर कर दिया था। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए। कुछ पूरी तरह ढह गए और खेतों को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद प्रभावित परिवारों को गांव के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन में शरण दी गई। प्रशासन ने जल्द पुनर्वास का भरोसा दिया लेकिन अब तक इन परिवारों को स्थायी ठिकाना नहीं मिल सका है।

पुनर्वास के लिए बने मकानों में भी आईं दरारें
प्रभावित परिवारों को इस साल बारिश से पहले अपने घर मिलने की उम्मीद जगी थी। पांच परिवारों के मकानों का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन पहली बारिश में ही चार निर्माणाधीन मकानों के आंगनों और दीवारों में दरारें आ गईं। इससे पुनर्वास की प्रक्रिया पर फिर सवाल खड़े हो गए। प्रशासन का दावा है कि मकान बनाने से पहले भूमि की भूगर्भीय जांच भी कराई गई थी। इसके बावजूद निर्माण के दौरान मकानों में दरारें आई क्योंकि ये गांव भूस्लखन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है।

हड़बाड़ में आपदा प्रभावितों का विस्थापन हमारी प्राथमिकता है। इस साल आपदा प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे आवासों में दिक्कत आने के कारण व्यवधान उत्पन्न हुआ था जिसे दूर कर लिया गया है। जल्द ही सभी आवास तैयार कर दिए जाएंगे।
-सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed