{"_id":"6463cd67942171d7780e1dd4","slug":"death-of-youth-in-kundeshwary-kashipur-news-c-8-1-142274-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 17 May 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
कुंडेश्वरी चौकी के बहार परिजनो का समझाती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने कुंडेश्वरी चौकी के पास पहुंच कर जाम लगाने का प्रयास किया और हादसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा कर शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम पच्चावाला स्थित बंगाली कॉलोनी निवासी गोपाल विश्वास (19) पुत्र महानंद विश्वास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुरेवाल स्टोन क्रशर से काम कर घर लौट रहा था। जुड़का नंबर एक की टंकी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। हादसे के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया। मंगलवार दोपहर को आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण शव को लेकर कुंडेश्वरी चौकी पहुंच गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी विनोद जोशी के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीण वापस लौटे। मृतक के जीजा राहुल बैरागी ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने मृतक के परिवार में मां के अलावा एक भाई और तीन बहनें भी हैं।