{"_id":"61f0557d6850b104e92303e4","slug":"death-of-woman-in-shaktifarm-sitarganj-news-hld451972040","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटककर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटककर मौत
विज्ञापन
शक्तिफार्म में फंदे से लटकी मिली मृतका मोनिका। (फाइल फोटो)
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। ससुराल में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। ससुराली उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
रुदपुर ग्रामसभा के ठाकुर नगर गांव निवासी संदीप सरकार पुत्र निमाई सरकार का विवाह दो माह पूर्व गजरौला (पीलीभीत) के बेबी सिंह गांव निवासी मोनिका (19) पुत्री इंद्रजीत विश्वास से हुआ था। संदीप सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता है। संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह फैक्टरी जाने से पूर्व वह अपनी पत्नी से मिलने कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की का परदा हटाकर अंदर देखा तो उसकी पत्नी मोनिका फंदे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव और तहसीलदार शुभांगिनी ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।
इधर, पीलीभीत से पहुंचीं मृतका की मां निर्मला विश्वास सहित अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सौरभ बहुगुणा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।