{"_id":"61b3a27c810443293c48dfb7","slug":"death-of-woman-by-leopard-in-ransali-sitarganj-news-hld4472408151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से महिला की मौत
विज्ञापन
Death of Woman by Leopard in Ransali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज/नानकमत्ता। रंसाली वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई एक महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। महिला के गले में गहरे घावों और मौके पर उसे घसीटकर ले जाए जाने के निशान से वन क्षेत्राधिकारी ने तेंदुए के हमले में महिला की मौत की आशंका जताई है। फिलहाल महिला का शव पुलिस को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे वन कर्मियों को सूचना मिली कि सरौंजा आरक्षित वन क्षेत्र में एक महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। इस पर रेंजर प्रदीप कुमार धौलाखंडी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के गले पर गहरे घाव थे और उसे घसीटकर झाड़ियों में ले जाने के निशान मौके पर थे। टीम कोे घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला की चप्पलें मिलीं। महिला की शिनाख्त ग्राम मगरसड़ा निवासी सुमित्रा देवी (55) पत्नी रूप सिंह के रूप में हुई।
वन क्षेत्राधिकारी धौलाखंडी ने बताया कि सरौंजा आरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए के होने की संभावना है। महिला के गले पर गहरे घाव होने व घटनास्थल पर महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले जाने के निशान से प्रतीत होता है कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। महिला के शव को सितारगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।