फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of the young man in sitarganj

ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर युवक की मौत

Tue, 21 Mar 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज। Updated Tue, 21 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Death of the young man in sitarganj
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सितारगंज। क्षेत्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक था और साधूनगर खनन क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता था। सोमवार की शाम करीब तीन बजे साधूनगर खनन क्षेत्र के कश्मीरी फार्म घाट पर नकुलिया गांव के अरविंद राणा (21) पुत्र जगदीश राणा को अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अरविंद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन


जहां डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे हल्द्वानी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन उसके शव को अपने साथ घर ले गए। उसका एक छोटा भाई है। युवक कश्मीरी फार्म घाट पर खनन सामग्री ढोने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली चलाता था लेकिन यह पता नहीं चल सका कि उसकी मृत्यु किस ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई है। शाम तक पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed