{"_id":"64de714533e63c17c60b81d4","slug":"death-of-student-in-dhela-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2155-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur: घास लाते समय ढेला नदी में डूबने से 15 साल के छात्र की मौत, दो दोस्तों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: घास लाते समय ढेला नदी में डूबने से 15 साल के छात्र की मौत, दो दोस्तों को बचाया
Fri, 18 Aug 2023 08:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
Updated Fri, 18 Aug 2023 08:54 PM IST
सार
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी निवासी फईम अहमद का 15 वर्षीय बेटा फरदीन कक्षा आठ का छात्र था। खाली समय में वह गांव में ही बारबर की दुकान पर काम भी सीख रहा था।
विज्ञापन
डूबने से मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में ढेला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। बताया कि बालक अपने घोड़े के लिए घास लेने अपने दो दोस्तों के साथ गया था। लोगो ने उसके साथी दो बच्चों को बचा लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी निवासी फईम अहमद का 15 वर्षीय बेटा फरदीन कक्षा आठ का छात्र था। खाली समय में वह गांव में ही बारबर की दुकान पर काम भी सीख रहा था। फईम घोड़ा-बुग्गी चलाकर अपना परिवार पालता है। इसलिए अपने घोड़े के लिए घास काटने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर फरदीन अपने दो दोस्त सुभान पुत्र इरशाद और एक अन्य दोस्त के साथ ढेला नदी के किनारे गया था।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए बीएड नहीं डीएलएड जरूरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर बढ़ी मांग
विज्ञापन
तीनों नदी में उतर कर मछलियां देखने लगे। इसी दौरान अचानक फरदीन गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुभान और तीसरे साथी को बचा लिया जबकि फरदीन तेज बहाव में बह गया। दौड़ लगाकर लोगों ने फरदीन को नदी से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर तहसीलदार युसुफ अली, कुंडा के थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया कि फरदीन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।