{"_id":"9f51f765e14f69c31947cecb2bc5dd3d","slug":"death-of-sliding-bike-transport-manager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से ट्रांसपोर्ट मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से ट्रांसपोर्ट मैनेजर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाइक फिसलने से ट्रांसपोर्ट के मैनेजर की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात लालकुआं की वीवी ट्रांसपोर्ट कंपनी का मैनेजर मूलरूप से सोमेश्वर अल्मोड़ा और हाल में सिसौना के रहने वाले कैलाश सिंह खाती (45) पुत्र कुंवर सिंह बाइक से घर लौट रहा था। शीशमबाग के पास बाइक फिसल गई और वह छिटक कर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैलाश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतक की पत्नी अनीता, बेटी मनीषा (14), बेटे योगेश (9) और हिमांशु (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन