{"_id":"6463cc416d8016abd101ee84","slug":"death-of-shushama-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-141956-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुषमा की मौत बनी पहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुषमा की मौत बनी पहेली
Wed, 17 May 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तीन दिन पहले ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई है लेकिन मौके से हत्या के पुख्ता साक्ष्य पुलिस नहीं जुटा सकी है। मृतका के भाई की तरफ से दी गई हत्या की तहरीर को पुलिस ने नकार दिया है। अब आत्महत्या को उकसाने की नई तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। इधर, देर शाम एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पति राजेश और उसकी कथित प्रेमिका निकिता विश्वास के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आराेप में केस दर्ज कर लिया गया है।
रविवार दोपहर नेता जी नगर सुभाष कॉलोनी में बिजली का काम करने वाले राजेश कीर्तनया की पत्नी सुषमा का शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद से ही मृतका का भाई बहनोई पर हत्या का आरोप लगाने लगा था। सोमवार को तीन डॉक्टरों की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से महिला की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद से मायके वालों का पूरा शक मृतका के पति की तरफ दौड़ गया लेकिन पुलिस को मौके से हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिला मल, मृतका के गले के निशान आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। घटना के दौरान मृतका के पति की लोकेशन खंगाली तो वह भी घर के बाहर की आई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि मामले की जांच कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान घर में कौन-कौन आया, इसकी जांच भी की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई होगी।