{"_id":"58d967024f1c1b477763e7dc","slug":"death-of-retired-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। रिटायर्ड कर्मचारी की साइकिल को ट्रक ने कुचल दिया। इससे कर्मचारी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। बमनपुरी गांव निवासी 65 वर्षीय प्रीतम सिंह राणा पुत्र बल्लम सिंह रात करीब नौ बजे घर से साइकिल लेकर सड़क किनारे किराने की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह रोड पर पहुंचा कि सिडकुल की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने गलत दिशा में आकर उसकी साइकिल को टक्कर मार दी और प्रीतम को कुचल डाला। लोगों ने प्रीतम को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी छिद्दो देवी बेसुध हो गई है। मृतक चतुर्थ श्रेणी का रिटायर्ड कर्मचारी था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक यूपी25टी-9697 को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन